News By – नीरज बरमेचा
रतलाम CA Branch ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। रतलाम सीए ब्रांच को भारत की सर्वश्रेष्ठ सीए ब्रांच चुना गया है। संस्था को 8 फरवरी को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा । रतलाम सीए ब्रांच के चेयरपर्सन प्रणिता जैन व वाइस चेयरमैन अभिषेक राँका ने जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम ब्रांच को यह सफलता सभी कार्यकारिणी सदस्यों के अथक प्रयासों और संस्था से जुड़े सदस्यों के सहयोग के कारण संभव हुई है। द चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की कुल 172 ब्रांच हैं। इनसे 3 लाख 66 हजार से अधिक चार्टर्ड एकाउंटेंट जुड़े हुए हैं जिनमें से 1 लाख 4 हजार महिलाएं हैं। वर्तमान में संगठन से 7 लाख 90 हजार से ज्यादा विद्यार्थी जुड़े हुए हैं जिनमें से 3 लाख 40 हजार के करीब छात्राएं हैं। साल भर में किए जाने वाले कार्यों और विचारों के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर मार्किंग की जाती है। इस प्रक्रिया में इस वर्ष रतलाम सीए ब्रांच पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। आईसीएआई द्वारा 8 फरवरी को दिल्ली के विज्ञान भवन में समारोह आयोजित किया जाएगा । इसमें रतलाम सीए ब्रांच को आईसीएआई के प्रेसिडेंट अनिकेत सुनील तलाटी सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुरस्कृत किया जाएगा ।
ब्रांच चेयरपर्सन प्रणिता जैन ने बताया रतलाम सीए ब्रांच की प्रबंध कार्यकारिणी में 6 सदस्य हैं। वाइस चेयरमैन अभिषेक रांका, सेक्रेटरी आकाश मित्तल, ट्रेजरार मोहित श्रीमाल, सिकासा चेयरमैन अंचल मूणत और एग्जीक्यूटिव मेंबर अंकित बरमेचा हैं। इन सभी के सहयोग से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया । इनमें से 15 से अधिक जागरूकता कार्यशालाएं, करारोपण की जानकारी देने के लिए शिविर, विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके अलावा स्पोर्ट्स स्ट् एक्टिविटी, ऑनलाइन फ्रॉड जागरूकता सेमिनार, ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने सहित अन्य कार्य किए गए



