सैलाना व्यापारी के पैसे ऐंठने वाली महिला सहित चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा…

0

दिनांक 22.02.2024 को थाना सैलाना पर सैलाना सुनार व्यापारी दयाशिव सोनी पिता नानालाल सोनी निवासी श्रीनगर कॉलोनी रतलाम द्वारा सूचना दी गयी कि एक महिला द्वारा फोन पर दोस्ती करने के बहाने व्यापारी को सालमगढ़ प्रतापगढ में बुलाकर अपने अन्य तीन साथियो के साथ मिलकर व्यापारी से 5 हजार रुपये नगद और 25 हजार रुपये एकाउंट में ट्रांसफर करवाये एवं आरोपीयो के द्वारा फोन करके व्यापारी से फिर पैसो की मांग की गयी व्यापारी की सूचना पर थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 71/24 धारा 323.294.327.34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस की कार्यवाही –
पुलिस टीम द्वारा योजना बनाकर प्रतापगढ के दलोट से व्यापारी से पैसे वसूलने वाले एक आरोपी सुनील निनामा पिता सूरजमल निनामा को दिनांक 24.02.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस टीम को अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु सतत् निर्देशित किया गया । टीम द्वारा प्रयास करते प्रकरण अन्य फरार आरोपियो की तलाश में आज दिनांक 25.02.2024 को मुखबिर सूचना की मदद से लाखिया जिला प्रतापगढ से घटना की मास्टरमाईंड राधा पति हरीश निनामा , हरीश पिता मोहन निनामा , कमजी पिता अमरा भुज को पक़डने में सफलता प्राप्त की गयी ।

प्रकरण गिरफ्तार आरोपीगण –
1.सुनील पिता सुरजमल निनामा जाति भील उम्र 19 साल निवासी लाखिया थाना सालमगढ जिला प्रतापगढ
2.कमजी पिता अमरा भुज जाति भील उम्र 45 साल निवासी उमरिया थाना घंटाली जिला प्रतापगढ
3.हरीश पिता मोहन निनामा जाति भील उम्र 22 साल निवासी थाना लाखिया फंटा थाना सालमगढ जिला प्रतापगढ
4.राधा पति हरीश निनामा जाति भील उम्र 22 साल निवासी थाना लाखिया फंटा थाना सालमगढ जिला प्रतापगढ

सराहनीय भुमिका– उनि पंकज राजपूत , उनि आर पी सारास्वत , प्र.आर. अनिरुद्ध ,प्र.आर हेमंत जाट , आर. फकीरचंद सौलंकी , आर. प्रदीप दामा , सै. दशरथ अटोरिया ,सै. धर्मेन्द्र