रतलाम :- म.प्र. जन अभियान परिषद जिला रतलाम द्वारा समृद्धि योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं के क्षमतावर्धन हेतु दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सांस्कृतिक भवन मिट टाउन रतलाम का हुआ समापन ।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर मुख्यातिथि नगर निगम रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम अध्यक्षा मनीषा शर्मा के द्वारा कि गयी व आदित्य डागा, राष्ट्रपति पुरूस्कार से सम्मानित शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री, नवांकुर चयन समिति सदस्य एडवोकेट सुनीता छाजेड, क्षेत्रीय पार्षद परमानंद योगी, पार्षद रामलाल डाबी उपस्थित रहे।
नगर निगम रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि जन सहभागिता ही विकास का मूल मंत्र है, जन सहभागिता के माध्यम से ही स्वच्छता, नशामुक्ति, जल सरंक्षण जैसे अभियानों को सफल बनाया जा सकता है, सरकार और समाज के बीच सेतु की भूमिका निभाते हुऐं म.प्र. जन अभियान परिषद के द्वारा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को ग्रास रूट लेवल तक ले जाने का कार्य बखूबी किया जा रहा है, सायबर क्राइम के प्रति ग्रामीणजनों में जागृति से ग्रामीण क्षेत्रों में सायबर क्राइम के प्रति सजगता आवेगी ।
नगर निगम अध्यक्षा मनीषा शर्मा ने कहा कि परिषद ने जन सहयोग से नशामुक्ति, स्वच्छता, जल सरंक्षण, पर्यावरण आदि के अभियान को जन जन का अभियान बनाया गया है परिषद से जुडी संस्थाएं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रियता से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के द्वारा संबोधित किया गया।
प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में सामाजिक अंकेक्षण विषय पर सामाजिक अंकेक्षण जिला समन्वयक दीप्ति पाठक, वार्षिक कार्ययोजना, परियोजना प्रस्ताव निर्माण एवं बजट आंकलन पर ग्रामीण विकास ट्रस्ट के अनिल सेनी, सीएसआर विषय पर परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, एमआईएस पोर्टल के संबध में विकासखण्ड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी व शिवशंकर शर्मा के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षणर्थियों को आनंद विभाग के अल्प विराम कार्यक्रम का प्रशिक्षण मास्टर ट्रैनर्स सीमा अग्निहोत्री, पुष्पेन्द्र सिंह, मधु परिहार के द्वारा आनंदम की आनंद गतिविधियों को करवाया गया।
प्रशिक्षण में विकासखण्ड समन्वयक रतलाम शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, युवराज सिंह पंवार, निर्मल अमलियार, शिव शंकर शर्मा, रतनलाल चरपोटा, मुकेश कटारिया लेखापाल महावीर बेरागी एवं नवांकुर समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे प्रशिक्षण का संचालन विकासखंड जिला समन्वयक ने किया एवं आभार शिवेंद्र माथुर ने माना



