सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित, रतलाम के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन…

0

News By – नीरज बरमेचा 

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा नवंबर 2024 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित किये गए। रतलाम शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक रांका और सचिव सीए अंकित बरमेचा ने बताया की इस वर्ष भी रतलाम के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शाखा का नाम रोशन किया है। रतलाम से फाइनल परीक्षा में आर्ची अजमेरा 389, सिद्धि जैन 382, सृष्टि संघवी 365, भावी नांदेचा 359, प्रसन गेलड़ा 353, ईशा अग्रवाल 348, खुशी मूंदड़ा 321एवं संजना पटोदी 321 ने दोनों ग्रुप और अभिषेक कसेरा 183, पुलकित सोमानी 178, जयदीप बारोडिया 178, परविंदर कोर 173, शुभम कटारिया 165, क्षितिज नाहर 163, हर्ष गांधी 153 एक ग्रुप पास कर सीए बने।
 
शाखा उपाध्यक्ष सीए मोहित श्रीमाल एवं कोषाध्यक्ष सीए प्रणिता जैन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रतलाम शाखा के प्रयास और छात्रों की उपलब्धियां क्षेत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंसी के प्रति बढ़ती रुचि और समर्पण को दर्शाती हैं। सिकासा अध्यक्ष सीए आकाश मित्तल ने बताया कि रतलाम से कुल 103 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 14 छात्रों ने दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किए और 22 छात्रों ने एक ग्रुप पास किया।