तीन दोस्तो के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा…

0

News By – Neeraj Barmecha 

  • थाना शिवगढ़ अंतर्गत तीन दोस्तो के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
  • दो साथियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर प्लानिंग बनाकर कारवाई थी लूट की घटना

फरियादी कार्तिक, सेंकल सेन तथा अनीश द्वारा थाना शिवगढ़ पर रिपोर्ट कर बताया कि दिनांक 25.12.24 को हम तीनों दोस्त गिरवर माताजी मंदिर स्कूटी से घुमने आए थे। इस दौरान सुबह करीब 5.30 बजे गिरवर माताजी के पहाड कि नीचे तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मारपीट कर लूटपाट कि गई तथा किमती सोने का कडा, सोने कि अंगुठी, चांदी की चैन, चांदी कि अंगुठी, चांदी का लॉकेट व मोबाईल छीनकर ले गए है। थाना सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा घटना कि तस्दीक कि गई व प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा घटना की पताराशी कर मशरूका बरामदगी करने के निर्देश प्रदान किए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के व अनु.अधिकारी पुलिस रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में पृथक पृथक टीम गठीत की गई। टीम द्वारा फरियादी तीनों दोस्तों से घटना के बारे में पृथक पृथक पूछताछ की गई। पूछताछ में फरियादियों के बयान संदेहास्पद होने से शंका होने से सभी से विस्तृत पूछताछ की गई इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र के माध्यम से भी जानकारी एकत्र की गई। जांच में यह तथ्य सामने आए उक्त घटना में फरियादी सेंकल सेन ही घटना का मास्टरमाइंड है। जिसने अपने दोस्त कुनाल के माध्यम से तीन अन्य दोस्त यश पंडित, प्रांजल कौशल, कुणाल व एक नाबालिंग को साथ लेकर घटना को अंजाम दिया। सेंकल सेन द्वारा ही अपने साथीयों कि मदद से दोस्त व स्वयं के साथ लूट कि घटना करवाई गई संदेह न हो उसके लिये मारपीट भी कि गई। पुलिस के द्वारा हिकमत अमली से पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया।

आरोपियों से लूट का मश्रुका सोने का कडा, सोने कि अंगुठी, चांदी कि चैन, चांदी कि अंगुठी, चांदी का लॉकेट व नगदी तथा घटना मेंप्रयक् हथियार व वाहन को मेमो, के आधार पर जप्त किया गया।

जप्त मश्रुका – 1. एक सोने कडा किमती 1,40,000 रूपये, एक सोने की अंगुठी 60,000 रूपये, एक चांदी अंगुठी 1000 रूपये, चांदी की चैन 4500 रूपये, एक धारदार चाकु 300 रूपये , एक मोटर सायकिल किमती करीब 35000 रू.. एक स्कूटी किमती करीब 80,000 रू. नगदी- 9,000 रुपए

कुल जप्त मशरूका कीमती – 3 लाख 57 हजार 300 रूपये

गिरफ्तार आरोपी-
1. सेंकल पिता संतराम सेन 18 वर्ष निवासी ओल्ड रेलवे कॉलोनी रतलाम
2. अनिष पिता अनिल कुमार 18 वर् निवासी न्यूग्लोबल सिटी रतलाम
3. प्रांजल पिता दिपक कौशल उम्र 18 वर्ष निवासी रेल नगर रतलाम
4. कुणाल पिता प्रषजवल पाण्डे 18 वर्ष ओल्ड रेलबे कॉलोनी
5. यश पिता दीपक पपिडत उम्र 19 वर्ष निवासी रेल नगर
6. 17 वर्षीय नाबालिक

सराहनीय भमिका- उपरोक्त कार्यंवाही में थाना प्रभारी शिवगढ निरी. अर्जुन सेमलिया, उनि.आर.सी.खडिया, प्रधान आर.859 गबरु खडिया, प्रआर.81 जितेंद्र, म. प्र आर अनीता राठौर, आर.289 रवि चन्देल, आर.468 रमेश सोलंकी,आर.670 मनीष, आर.762 शैलेन्द्रपांचाल, आर.,1019 राकेश मोहनिया, आर 98 नितेश नलवाया, आर 834 जितेंद्र प्रसाद, म.आर. पुष्पा निनामा, आर.371 नरेंद्रसिंह पावरा(थाना आई ए रतलाम), आर.270 राजेश प्रजापति (थाना आई ए रतलाम), सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, आर विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही