News By – Neeraj Barmecha
थाना ताल पुलिस ने 24 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धर पकड अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश कुमार खाखा व एसडीओपी शाबेराअंसारी के मार्गदर्शन मे थाना ताल पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ की कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 27.12.2024 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये सांगाखेडा फंटा ताल महिदपुर रोड पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी 01.सोनु पिता बगदीराम जाति माली उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्रमांक 14 ताल, 02.आशीष पिता मुकेश जाति मीणा उम्र 33 साल निवासी काँजीकुँआ ताल,03.मनोज पिता जगन्नाथ जाति खटीक उम्र 23 साल निवासी रावला गली ताल के कब्जे से 24 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 2,40,000 हजार रुपये को जप्त किया जाकर आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 692/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम-
01. सोनु पिता बगदीराम जाति माली उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्रमांक 14 ताल
02. आशीष पिता मुकेश जाति मीणा उम्र 33 साल निवासी काँजीकुँआ ताल
03. मनोज पिता जगन्नाथ जाति खटीक उम्र 23 साल निवासी रावला गली ताल
बरामद/जप्त माल-
24 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 2,40,000 हजार रुपये
सराहनीय योगदान – निरी पतिराम डावरे थाना प्रभारी ताल ,उनि दिनेश राठौर चौकी प्रभारी खारवाकला, सउनि आर सी भम्भोरिया, सउनि पंकज भम्भोरिया, आर 328 शुभम सिहं, आर 1033 विश्वेन्द्र जाट, आर 377 राहुल पाटीदार, आर 998 ईश्वर धाकड़, मआर 1145 प्रिया ठाकुर व सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा है



