पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जनसुनवाई में आएं 31आवेदको के हुए त्वरित निराकरण….

0

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जनसुनवाई में आएं 31 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दिनांक 25 फरवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 31 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर संबधित थाना प्रभारीयो से भी प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए। पुलिस अधिक्षक पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की। एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी। इस दौरान डीएसपी अजाक शेरसिंह भूरिया, एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला उपस्थित रहे