आईसीएआई रतलाम शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित
दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की न्यू रोड स्थित रतलाम शाखा की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। इसमें वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस चुनाव में सीए मोहित श्रीमाल को रतलाम ब्रांच का 16वां अध्यक्ष चुना गया।
नवीन कार्यकारिणी में:
- सीए आकाश मित्तल – उपाध्यक्ष (Vice Chairman)
- सीए शगुन बड़जात्या – सचिव (Secretary)
- सीए दीपेश जैन – कोषाध्यक्ष (Treasurer)
- सीए पराग जैन – सिकासा अध्यक्ष (CICASA Chairman)
- सीए यश जैन – समिति सदस्य (Committee Member)
नवनियुक्त अध्यक्ष सीए मोहित श्रीमाल और उपाध्यक्ष सीए आकाश मित्तल ने कहा कि पूरी मैनेजिंग कमेटी नए उत्साह और विश्वास के साथ आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार है। वे सभी सदस्यों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से शाखा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
सचिव सीए शगुन बड़जात्या, कोषाध्यक्ष सीए दीपेश जैन, सिकासा अध्यक्ष सीए पराग जैन और समिति सदस्य सीए यश जैन ने बताया कि इस कार्यकाल में सीए प्रोफेशन की ब्रांड वैल्यू को बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक छात्र इस प्रोफेशन से जुड़ने के लिए प्रेरित हो सकें।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सीए अभिषेक रांका, सीए अंकित बरमेचा और सीए प्रणिता जैन ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



