रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के अध्यक्ष मनोज सिंगावत एवं गौतम मूणत सचिव बने

0

रोटरी क्लब रतलाम प्राइम संस्था के वर्ष 2025-26 के लिए आगामी अध्यक्ष मनोज सिंगावत व सचिव गौतम मूणत को चुने गए है। संस्थापक अध्यक्ष प्रितेश गादिया, पूर्व अध्यक्ष मनोज उपाध्याय, अमिताभ शर्मा, चेतन कोठारी, निलेश सेलोत, सौरभ छाजेड, हितेश सुराणा, सौरभ नाहर, नवदीप मूणत, दीपक भंसाली एवं वर्तमान अध्यक्ष कीर्ति बडजात्या द्वारा सर्व सहमति से संस्था के नवीन अध्यक्ष मनोज सिंगावत एवं नवीन सचिव गौतम मूणत को बनाया गया है। इस चयन पर रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के सभी मेंबर्स ने हर्ष जताया है। नवीन अध्यक्ष सिंगावत ने कहा कि प्राइम क्लब हमेशा सेवा कार्य, सामाजिक – धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सेवा से जुड़े विभिन्न कार्य कर आमजन को लाभ पहुंचाएंगे और संस्था का नाम गौरवान्वित करेंगे