रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु 45 स्थाई एवं 250 गिरफ्तारी वारंट कराए तामिल…

0
  • रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
  • 01 मई से अभी तक 45 स्थाई एवं 250 गिरफ्तारी वारंट कराए तामिल

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा रतलाम द्वारा आदतन अपराधियों, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु समय समय पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए थे।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा विगत कई वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान 1 मई से 31 मई तक चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत 1 मई से अभी तक कुल 45 स्थाई वारंट, एवं 250 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए।* रतलाम पुलिस का स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान लगातार जारी है