★ स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से जनगणना 2027 के प्रथम चरण की जानकारी अब ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे नागरिक
★ रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह ने भी दर्ज की ऑनलाइन स्व-गणना
News by – विवेक चौधरी
इस समय जनगणना 2027 को लेकर नागरिकों में उत्साह भी और उत्सुकता भी। वहीं शासकीय कर्मचारीगण एसआईआर के कार्य से निवृत्त होकर इस जनगणना के कार्य मे जुटने वाले है। ऑनलाइन के इस दौर में कई लोग अपनी व्यस्तताओं के बीच के समय में स्व-गणना के कार्य को करने को आतुर दिख रहें है उस इसकी प्रक्रिया जानने को इच्छुक भी है। यद्धपि आपके द्वारा भरी गई जानकारी का भी सत्यापन किया जाएगा लेकिन स्व-गणना से समय की बचत होने के साथ नागरिकों की सही सही जानकारियां मिलने का दावा भी किया जा रहा है। आइये समझते है कि स्व-गणना का कार्य कैसे किया जा रहा है।
भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार, जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा 16 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है। इसके तहत जिले के नागरिक अब स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे।
स्व-गणना की प्रमुख तिथियाँ और पोर्टल
मध्यप्रदेश में नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्वयं जानकारी दर्ज कर सकते हैं। वहीं प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 के बीच किया जाएगा। नागरिकगण आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। नागरिकगण सुविधा के लिए इस कार्य का स्व-गणना मार्गदर्शिका वीडियो https://www.instagram.com/reel/DXPYdXEiYMt/?igsh=MW91NTg5b3Z5MnRtbA== पर देख सकते है।
वहीं जन गणना प्रचार प्रसार का वीडियो
https://www.instagram.com/reel/DXPY9qkiZJO/?igsh=MWI1YXIweW1xd2d3Yg== पर उपलब्ध है।
स्व-गणना की प्रक्रियाइस प्रकार रहेगी
पंजीकरण :- पोर्टल पर राज्य का चयन कर परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। विशेष ध्यान रहे कि मुखिया का नाम और चयनित भाषा को बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
मानचित्र पर चिन्हांकन :- नागरिकों को मानचित्र पर अपने आवासीय भवन के सटीक स्थान को चिन्हित करना होगा। स्व-गणना करते समय प्रारंभ में आपके मकान को मैप पर खोजना होगा। आपके मकान की छत पर लाल पॉइंटर (red pointer) आने के बाद ही स्थान को सहेजे और सेव (Save) करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सही मकान का चयन करने पर ही आपकी स्व-गणना ID काम की रहेगी। अन्यथा अन्य स्थान का चयन हो जाने पर आपके द्वारा किया गया पूरा कार्य निरर्थक हो जाएगा।
प्रश्नावली :- मकान सूचीकरण से संबंधित आवश्यक प्रश्नों के उत्तर पोर्टल पर देने होंगे।
SE ID प्राप्त करना :- डेटा सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद 11 अंकों की एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) उत्पन्न होगी, जो मोबाइल और ईमेल पर भी प्राप्त होगी। भविष्य की सुविधा के लिए इसका फ़ोटो अथवा स्क्रीन शॉट ले लिया जाना चाहिए।
————————————————————————-
“अब अपने घर का सपना होगा साकार” अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें
http://www.platinumvalleyratlam.com
————————————————————————-
क्षेत्रीय सत्यापन भी रहेगा अनिवार्य
स्व-गणना करने के बाद भी क्षेत्रीय सत्यापन आवश्यक है। जब जनगणना प्रगणक घर-घर भ्रमण के लिए आएंगे, तब नागरिकों को अपनी SE ID उनके साथ साझा करनी होगी। यदि ID का मिलान हो जाता है, तो डेटा को अंतिम रूप से स्वीकार कर लिया जाएगा। मिलान न होने की स्थिति में प्रगणक पुनः जानकारी एकत्रित करेंगे।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने सभी नागरिकों और शासकीय कर्मचारियों से इस तकनीकी सुगम प्रक्रिया का लाभ उठाने और राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है। वहीं रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह ने भी ऑनलाईन स्व-गणना की और 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिको से स्व-गणना की अपील की।



