थाना ताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई — माल्याखेड़ी शराब दुकान विवाद में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी
रतलाम |
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु रतलाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना ताल पुलिस द्वारा माल्याखेड़ी शराब दुकान से संबंधित मारपीट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण– फरियादी विनय जायसवाल पिता प्रभुनाथ जायसवाल, निवासी शिवबाग कॉलोनी खजराना, इंदौर (माल्याखेड़ी शराब दुकान सेल्समैन) के साथ हिसाब-किताब को लेकर विवाद हुआ। शराब दुकान के लेखे-जोखे में गड़बड़ी की बात पर विवाद बढ़ने पर आरोपियों द्वारा फरियादी के साथ मारपीट की गई।
प्रकरण पर थाना ताल में विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
————————————————————————-
“अब अपने घर का सपना होगा साकार” अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें
http://www.platinumvalleyratlam.com
————————————————————————-
पुलिस कार्यवाही– मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ताल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर दबिश दी गई। आरोपियों वीरम सिंह राजपूत पिता नारायण सिंह राजपूत, निवासी जमुनिया शंकर थाना बरखेड़ा कला एवं नैनसिंह राजपूत पिता भवर सिंह राजपूत, निवासी कोटड़ी थाना ताल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना की गई है।
गिरफ्तार आरोपी—
1. वीरम सिंह राजपूत पिता नारायण सिंह राजपूत, निवासी जमुनिया शंकर थाना बरखेड़ा कला
2. नैनसिंह राजपूत पिता भवर सिंह राजपूत, निवासी कोटड़ी थाना ताल
फरार आरोपी–
1. कुलदीप सिंह, निवासी काजाखेड़ी
*2.मिट्ठू सिंह, निवासी भुतिया
उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना कर दी गई है एवं शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।



