थाना ताल अंतर्गत ग्राम रणायरा में मारपीट व हत्या के प्रयास प्रकरण में मुख्य आरोपी सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, तलवार जप्त//
रतलाम पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में गंभीर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना ताल पुलिस द्वारा ग्राम रणायरा में हुए मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
प्रकरण में फरियादी दशरथ पिता भारतसिंह, निवासी ग्राम रणायरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 13.03.2026 को दोपहर लगभग 03:00 बजे ग्राम रणायरा स्थित भोपालसिंह के कुए पर पूर्व विवाद के चलते आरोपियों द्वारा एकमत होकर फरियादी एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। आरोपियों द्वारा तलवार, लाठी एवं लोहे के पाइप से हमला किया गया, जिसमें फरियादी के भाई नारायण सिंह को सिर में गंभीर चोट आई तथा अन्य व्यक्तियों को भी चोटें आईं। बीच-बचाव करने पर फरियादी के साथ भी मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के संबंध में थाना ताल पर अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 296 B, 115 (2), 351(2), 109(1), 190 191(2), 191(3) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही का विवरण– प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी करते हुए घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुखदेव पिता जगन्नाथ पाटीदार (उम्र 32 वर्ष) निवासी ग्राम रणायरा एवं आरोपी अनिल पिता पुष्करलाल पाटीदार (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम रणायरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुखदेव की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी जप्त की गई है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी–
1. सुखदेव पिता जगन्नाथ पाटीदार (उम्र 32 वर्ष) निवासी ग्राम रणायरा
2. अनिल पिता पुष्करलाल पाटीदार (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम रणायरा
सराहनीय भूमिका – उनि वीडी जोशी इंचार्ज थाना प्रभारी ताल, सउनि मदन सिंह डोडिया आर 328 शुभम सिंह चौहान आर 582 विक्रम चौधरी आर 1067 भूपेंद्र डिंडोर, मआर 806 लक्कीराज



