[insta-gallery id="0"]
होम Highlights रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न…

रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न…

0

समाज क़ो बदलने की असली ताकत ग्रामीण पत्रकारों में : शलभ भदौरिया

रतलाम।मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन रविवार को रतलाम में गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। समारोह में संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, डीआरएम अश्वनी कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम सभापति मनीषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। रतलाम जिला इकाई के अध्यक्ष राजेश जैन ने स्वागत भाषण दिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा कि हमें विचार करना होगा कि आखिर समाज हमारे पक्ष में क्यों खड़ा नहीं होता। आज के दौर में पत्रकारों पर हमले क्यों बढ़ रहे हैं। क्या पत्रकारों की कलम पहले से ज्यादा तेज हो गई है या हमने वाकई समाज को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन पत्रकार अंतिम छोर के व्यक्ति के पक्ष में कलम चलाना शुरू कर देगा, पुराना सम्मान वापस लौट आएगा।

शलभ भदौरिया ने संगठन को लेकर कहा कि मैं कई सालों से संगठन अध्यक्ष का पद छोड़ना चाह रहा हूं पर कोई आगे नहीं आ रहा है। फिर भी मैं घिसट घिसट कर भी संगठन का काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि समाज को बदलने की असली ताकत ग्रामीण पत्रकारों में है।

इस मौके पर रतलाम, नीमच और मंदसौर जिलों के पत्रकारों ने प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया का भव्य स्वागत किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि पत्रकार अपनी कलम से समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं। कई बार तो पुलिस से पहले पत्रकार मौके पर पहुंचते हैं। डीआरएम अश्वनी कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकार ही नीतियों को लागू करवाने का काम करते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि तस्वीर जैसी है वैसी ही पेश की जाए।

एसपी अमित कुमार ने कहा कि पत्रकारों ने अपनी लेखनी से हमें हमारी जिम्मेदारी दिखाई है। जब सब एक होते हैं तो लेखनी में ताकत होती है। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि देश की आजादी में पत्रकारों का बड़ा योगदान रहा है। उस दौर के पत्रकारों ने निर्भयता से कलम चलाई थी।

वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ने कोरोना काल में बंद की गई सुविधाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने श्रद्धा निधि से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक की बात रखी और कहा कि तहसील स्तर पर आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है।

सम्मेलन में विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, नीमच जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन, मंदसौर जिला अध्यक्ष हेमंत जैन,उज्जैन संभाग अध्यक्ष मनोज जैन, संभागीय महासचिव राजेंद्र अग्रवाल,छतरपुर संभाग महासचिव प्रतीक खरे, डॉ नरेंद्र सिंह राजावत, भेरूलाल टांक, राजेंद्र राठौर, सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे।
कार्यक्रम में राजेश जैन को रतलाम संभागीय अध्यक्ष, चेनसिंह सोलंकी नीमच को महासचिव और विजय मीणा को रतलाम जिला अध्यक्ष घोषित किया गया तथा दिनेश दबे जिला महासचिव रहेंगे ।इस दौरान कई वरिष्ठ पत्रकारों को शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं है

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!