सकल हिन्दू समाज द्वारा गणेश उत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु 6 सितंबर को सामूहिक बैठक

0
  • सकल हिन्दू समाज द्वारा गणेश उत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने हेतु 6 सितंबर को सामूहिक बैठक

रतलाम। आगामी दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व को भव्य, विराट एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने तथा नगर की सभी गणेश उत्सव समितियों को एक सूत्र में जोड़कर आपसी समन्वय, सहयोग एवं सामूहिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से सकल हिन्दू समाज, रतलाम द्वारा एक महत्वपूर्ण सामूहिक बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

गणेशोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का महापर्व है। इसी भावना के साथ इस वर्ष नगर की सभी गणेश उत्सव समितियों को समन्वय के साथ एकत्रित होकर सामूहिक आयोजन में सहभागी बनने तथा धर्म एवं संस्कृति की गरिमा को और अधिक सशक्त करने का आह्वान किया गया है।

इसी उद्देश्य से गणेश उत्सव समिति, रतलाम द्वारा सकल हिन्दू समाज की सामूहिक वृहद बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में गणेश उत्सव की तैयारियों, विभिन्न समितियों के बीच समन्वय, आयोजन को भव्य स्वरूप देने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

बैठक का विवरण:

📅 दिनांक: रविवार, 6 सितंबर 2026

⏰ समय: प्रातः 10:00 बजे

📍 स्थान: JMD पैलेस, सागोद रोड, रतलाम

सकल हिन्दू समाज, रतलाम की ओर से सभी गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों, समाजबंधुओं एवं संबंधित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है।