केन्द्र की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएं कार्यकर्ता :काश्यप

0

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए रतलाम शहर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न
रतलाम, 6 फरवरी। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश की उन्नति के लिए ऐतिहासिक कदम उठाएं हैं। कार्यकर्ता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आम लोगों के बीच जाएं और अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाएं। रतलाम-झाबुआ लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा की जीत सुनिश्चित है। 

रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने शहरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। काश्यप लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। रांगोली परिसर में आयोजित इस बैठक में विधायक काश्यप ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता आयुष्यमान योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि रतलाम शहर के लिए केन्द्र सरकार ने कुछ दिन पूर्व ही 3500 अतिरिक्त मकानों की स्वीकृति प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत प्रदान की है। अब भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे योजना के लिए पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे और उनका नाम सर्वे सूची में जुड़वाएं। काश्यप ने कहा कि लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस को संसदीय क्षेत्र से लगभग 55 हजार मतों की जीत मिली थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में अकेले रतलाम शहर और रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिली जीत से यह अंतर पट गया है। निश्चित मानिये लोकसभा चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी। 

 

भाजपा संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी व लोकसभा प्रभारी किशोर खण्डेलवाल की मौजूदगी में यह बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जोशी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जीत का संकल्प लेकर घर-घर जनसम्पर्क आरंभ करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाए। जोशी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देर्शित किया कि वे वार्ड व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सतत् सम्पर्क में रहे और पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमों को मूर्त रूप दें।

बैठक में प्रमुख रूप से झाबुआ विधायक जी.एस. डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, पूर्व महापौर आशा मौर्य, भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू यादव, जिला पदाधिकारी पवन सोमानी, देवेन्द्र वाधवा, विनोद करमचंदानी, अनुज शर्मा, राकेश मिश्रा, बलवंत भाटी, इब्राहिम कुरैशी, नन्दकिशोर तोषावड़ा, मंडल अध्यक्ष जयवंत कोठारी, रमेश बदलानी व संतोष पोरवाल उपस्थित थे। बैठक का संचालन रमेश बदलानी ने किया व आभार जयवंत कोठारी ने माना।