News By विवेक चौधरी (ब्यूरों प्रमुख रतलाम)
(www.newsindia365.com) मध्यप्रदेश, रेलवे पश्चिम ज़ोन एवं रतलाम रेल मंडल को प्रथम हेरिटेज ट्रैन की सौगात देने वाले रतलाम रेल मंडल प्रबंधक आरएन सुनकर को रेल मंत्रालय ने मंडल रेल प्रबंधक रतलाम के रूप में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व अच्छे कार्य निष्पादन के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया और उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। मण्डल रेल प्रबंधक रतलाम आर एन सुनकर को लीडरशिप एंड परफॉर्मेंस एक्सेलेन्स अवार्ड्स से माननीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के हाथों पुरस्कृत किया गया। भारत वर्ष के कुल 68 मंडलों मे से पुरस्कार के लिए चुने गए 11 मंडल रेल प्रबंधक चुने गए थे। इनमें से 2 पश्चिम रेलवे के दो मंडल रेल प्रबंधक चुने गए हैं। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल प्रबंधक एवं रतलाम मंडल प्रबंधक को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था।

गौरतलब है कि रतलाम रेल मंडल प्रबंधक एक कुशल प्रबंधक होने के साथ साथ एक अत्यंत विनम्र एवं व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी है। रेलवे बोर्ड सदस्य राजेश अग्रवाल के इंदौर महू भ्रमण के समय भी अपने उदबोधन में आर एन सुनकर ने हेरिटेज ट्रैन की सफलता का सारा श्रेय अपने अधीनस्थ साथी कर्मचारियों अधिकारियों को दिया था। जिसकी राजेश अग्रवाल ने भी सराहना की थी। उसी प्रकार पश्चिम ज़ोन महाप्रबंधक के बैरागढ़ उज्जैन रतलाम के दौरे के समय भी मंडल रेल प्रबंधक उत्कृष्ट कार्यों का श्रेय अपने साथी कर्मचारियों तथा अधिकारियों को बाँटते नज़र आये थे। रेल मंत्रालय से पुरुस्कृत होने एवं प्रमाण पत्र मिलने पर मंडल के रेलवे अधिकारियों कर्मचारियों में हर्ष है एवं सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी।