लापरवाहियों के चलते एक और दुर्घटना घटी, एक महिला गंभीर घायल, इप्का फैक्टरी के सामने फोरलेन पर हुआ हादसा

0

News By – विवेक चौधरी

(www.newsindia365.comफोरलेन पर लापरवाहीयों के चलते एक और दुर्घटना घटी गई। राजस्थान के भीलवाड़ा से महाराष्ट्र बारामती लौट रहे एक परिवार की कार की अमलेटा फंटे पर ट्रक से टक्कर होने से इप्का फैक्टरी के सामने भीषण दुर्घटना घट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रतलाम से जावरा जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को ओवरटेक कर रहा था जिसकी वजह से इनोवा चालक घबरा गया। जिसके चलते ट्रक ने सामने से आ रही इनोवा कार को टक्कर मार दी। ओवरटेक करने वाला ट्रक मौके से फरार हो गया।दुर्घटना में राजस्थान का परिवार जो महाराष्ट्र में रहकर व्यवसाय करता है, एक पारिवारिक प्रसंग में सम्मिलित होकर वापस महाराष्ट्र लौट रहा था। दुर्घटना में कार सवार एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई है। घायलों को इप्का फैक्टरी की एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

दुर्घटनाओं को आमंत्रण देता खूनी फोरलेन

महत्वपूर्ण यह है कि दुर्घटना के समय फोरलेन पर एक ही लेन चालू थी। दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन एक ही लेन पर हो रहा था। फोरलेन पर धौंसवास से रतलाम तरफ आने वाली तरफ वाली लेन बंद थी, इसलिए जावरा जाने वाली एक लेन पर दोनों तरफ के वाहन चल रहे थे। फोरलेन पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। और ठेकेदार द्वारा फंटे पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए कोई भी सुरक्षा उपाय नही किये गए थे। वैसे भी फोरलेन पर सेजवाता फंटे से नामली तक आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। फोरलेन वालों को टोल वसूलने के सिवाए कोई अन्य प्राथमिकता नही होती है। वहीं शासकीय अधिकारियों की लापरवाही भरी अनदेखी मिलीभगत की ओर इशारा कर रही है। विगत दिनों विभिन्न समाचार माध्यमों में फोरलेन मार्ग की शिकायती खबरें प्रकाशित होती रही है।