म.प्र. ब्रेकिंग – विधानसभा में कांग्रेस ने बहुमत किया हासिल, भाजपा के 2 विधायक ने भी कांग्रेस के पक्ष में किया बहुमत

0

विधानसभा में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया, 122 वोट पड़े कांग्रेस के पक्ष में वोट मिले जबकि सदन में कांग्रेस के सिर्फ 109 विधायक हैं। स्वभाविक है 4 निर्दलीय, 2 बसपा और 1 सपा के अलावा भाजपा के विधायकों ने भी सरकार को वोट दिया है। 

इसके बाद विधानसभा स्थगित की गयी|  भाजपा के 2 विधायक नारायण त्रिपाठी, शरद कोल ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ की कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग की। सीएम कमलनाथ ने बताया कि बीजेपी के शरद कोल और नारायण त्रिपाठी हमारे साथ हैं। दोनों ने कांग्रेस सरकार के समर्थन में वोट किया। 

इसमें मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और ब्यौहारी के विधायक शरद कोल हैं। उन्होंने कहा कि, “मुझे ये बात साबित करनी थी कि ये सरकार अल्पमत में नहीं थी और आज विधेयक के पक्ष में हुई वोटिंग से ये साफ हो गया है। इतना ही नहीं बसपा, सपा और निर्दलीय विधायक भी हमारे साथ हैं। इस मौके पर शरद त्रिपाठी ने कहा कि, मेरी घर वापसी हुई है।”