[insta-gallery id="0"]
होम रतलाम रतलाम की शिवशंकर नगर जावरा रोड की बदहाली, नगर और जिला प्रशासन...

रतलाम की शिवशंकर नगर जावरा रोड की बदहाली, नगर और जिला प्रशासन की लापहरवाही और नाकामी का प्रतीक

0

News by – विवेक चौधरी (रतलाम ब्यूरों प्रमुख)

नगर और जिला प्रशासन की उपेक्षा का शिकार हो रहा है, जावरा रोड। महू नीमच राजमार्ग के रूप में उपयोग में आने वाले इस सड़क पर कभी हजारों ट्रक बस एवं छोटी बड़ी गाडियाँ गुज़रती थी। और आज क्रिश्चन कब्रस्तान के सामने अतिक्रमण के चलते सड़क लगभग 20 फ़ीट चौड़ाई की रह गई है। विरोध प्रदर्शन एवं मीडिया में आने के बाद यहां मरम्मत के नाम पर कच्ची मुर्रम की कुछ ट्रालियां गिरा दी गई है। फैलाने का मुहूर्त निकलना शेष है। ये ढेर फैलाये जाने से पहले तक जाम लगाते रहेंगे। जिला और नगर प्रसाशन की नाकामी का एक बड़ा सबूत है यह। यहां कचरे का ढेर है। सुबह सुबह ODF की हंसी उड़ाते बच्चे नज़र आ जाएंगे। नगर निगम का कोई कर्मचारी अधिकारी अब यहाँ सीटी बजाता नहीं दिखेगा। गढ्ढे वाली सड़क की मरम्मत और अतिक्रमण से मुक्ति के बिना इस जगह का उद्धार संभव नही है। आला अधिकारियों के वाहन यहाँ से गुजरते ही नहीं है इसलिए उन्हें यह समस्या दिखती ही नहीं है। उनके वाहन घूमकर अन्य मार्ग से जाते है। लंबे मार्ग से जाने की चिंता उन्हें नहीं करनी पड़ती है क्योंकि ईंधन का बिल सरकारी खर्चे पर है नाकि उनके जेब से।

 

error: Content is protected !!