OMG – रतलाम में वर्षा ने पूरा किया अर्द्धशतक, मंगलवार शाम तक लगभग 50 इंच वर्षा हुयी रतलाम में

0
  • जिले में 10 सितम्बर शाम तक लगभग 50 इंच वर्षा

जारी मानसून सत्र में जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 20 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 10 सितम्बर की शाम तक जिले में लगभग 50 इंच वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 756.7 मिलीमीटर (लगभग 30 इंच) वर्षा दर्ज की गई थी।

advt.

जबकि 10 सितम्बर की सुबह 8:00 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान आलोट में 28 मिलीमीटर, जावरा में 29 मिलीमीटर, ताल में 41 मिलीमीटर, पिपलौदा में 19 मिलीमीटर, बाजना में 16 मिलीमीटर, रतलाम में 16 मिलीमीटर, रावटी में 12 तथा सैलाना में 25 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

advt.