नगरीय निकायों की सीमावृद्धि तथा वार्डों की संख्या निर्धारण हेतु समय सारणी निर्धारित, अधिकारी नियुक्त

0

नगरीय निकायों के आगामी आम निर्वाचन के दृष्टिगत नगरीय निकायों की सीमावृद्धि तथा वार्डों की संख्या निर्धारण, वार्ड विभाजन एवं आरक्षण संबंधी कार्यवाही किए जाने हेतु समय सारणी जारी की गई है। समय सारणी के अनुसार 30 सितम्बर 2019 को दावे, आपत्तियों के निराकरण पश्चात अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।17 अक्टूबर 2019 को कलेक्टर द्वारा वार्डों की संख्या का निर्धारण, अधिसूचना का प्रकाशन, वार्डों की सीमाओं का निर्धारण होगा।

31 अक्टूबर 2019 को प्राथमिक प्रकाशन, वार्डों की सीमाओं के सम्बन्ध में प्राप्त दावे, आपत्तियों पर मत सहित प्रतिवेदन तथा अंतिम प्रकाशन हेतु प्रारुप व जानकारी राज्य शासन को प्रेषित की जाएगी। 15 नवम्बर को वार्डों की सीमाओं की अवधारण सम्बन्धी अंतिम सूचना का प्रकाशन होगा। 30 दिसम्बर 2019 को कलेक्टर द्वारा वार्डों के आरक्षण सम्बन्धी कार्यवाही होगी तथा 10 जनवरी 2020 को वार्डों के आरक्षण की जानकारी राज्य शासन को प्रेषित की जाएगी। 30 जनवरी 2020 को वार्डों की अधिसूचना का प्रकाशन होगा। 15 फरवरी 2020 को महापौर तथा अध्यक्ष के पदों का आरक्षण किया जाएगा।

advt.

नगरीय निकाय हेतु नाम निर्दिष्ट अधिकारी नियुक्त

 जिले के जिन नगरीय निकायों में वर्ष 2019-2020 में आम निर्वाचन होना है, उनके वार्डों की सीमा निर्धारित करने सम्बन्धी प्रस्ताव तैयार करने तथा वार्डों की सीमा संबंधी प्रारम्भिक प्रकाशन और प्राप्त आपत्तियों तथा सुझावों के निराकरण हेतु कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने राजस्व अधिकारियों को निर्दिष्ट अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

नगर पालिक निगम रतलाम हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निर्दिष्ट अधिकारी, आयुक्त नगर पालिक निगम सहायक नोडल अधिकारी,  नगर पालिका जावरा, बडावदा तथा पिपलौदा के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावरा निर्दिष्ट अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी जावरा, बडावदा तथा पिपलौदा सहायक नोडल अधिकारी होंगे। आलोट तथा ताल नगर परिषद् के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आलोट निर्दिष्ट अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी आलोट व ताल सहायक नोडल अधिकारी होंगे। नामली नगर परिषद् के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रतलाम ग्रामीण निर्दिष्ट अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नामली सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

advt.