काटजू नगर स्थित एक खंडहर में मिली युवक की लाश…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

गुरुवार सुबह काटजू नगर स्थित एक खंडहर में युवक के शव होने की सूचना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को मिली।सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खंडहर से एक युवक का शव बरामद कर अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि काटजू नगर में यह खंडहर काफी समय से विरान पड़ा है। औद्योगिक थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि युवक की पहचान करने के प्रयास जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है और ड्रग्स एडिक्शन होने आशंका जताई जा रही है| एविल (Avil) इंजेक्शन भी लाश के पास से बरामद हुए है|     

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|