[insta-gallery id="0"]
होम रतलाम दिसम्बर तक प्रतिदिन पानी दे सकता है नगर निगम: शहर विधायक काश्यप

दिसम्बर तक प्रतिदिन पानी दे सकता है नगर निगम: शहर विधायक काश्यप

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • दीप मिलन समारोह में व्यापारीगण, प्रबुद्ध वर्ग व समाजजन का हुआ संगम
  • दिसम्बर तक प्रतिदिन पानी दे सकता है नगर निगम: शहर विधायक काश्यप
  • पश्चिमी मध्यप्रदेश को नई दिशा दे सकता है रतलाम : सांसद गुमानसिंह डामोर

(www.newsindia365.com) देश प्रदेश एवं नगर में खुशहाली की कामना से विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा आयोजित दीप मिलन समारोह में व्यापारीगण, प्रबुद्धजन एवं समाजजन का अद्भुत संगम हुआ। समारोह में काश्यप ने रतलाम के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विधानसभा की स्थानीय निकाय एवं पंचायत राज लेखा समिति द्वारा उच्चाधिकारियों से चर्चा करने के बाद उनकी पहल पर  नगर निगम ने दिसम्बर तक प्रतिदिन पानी देने का भरोसा दिलाया है। लेखा समिति सीवरेज से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की समीक्षा के लिए जल्द ही भोपाल में उच्च स्तरीय बैठक करेगी।

Advt.

दीप मिलन समारोह में विभिन्न धार्मिक, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा विधायक काश्यप का अभिनंदन किया गया। काश्यप ने कहा कि वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में जिस विश्वास के साथ शहरवासियों ने उन्हें विधायक चुना था उन्हें पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वर्ष 2018 के चुनाव में शहरवासियों ने दुगने विश्वास के साथ फिर चुनाव जिताया है, जिससे वे पुन: अपने वचनों पर कटिबद्ध हैं। पिछले कार्यकाल में रतलाम के सर्वांगीण विकास की बुनियाद डाली गई है। इससे आगामी वर्षों में नया रतलाम रूप लेगा। अल्कोहल प्लांट की भूमि पर जल्द ही नए उद्योगों को अवसर मिलेंगे। मेडीकल कॉलेज के साथ अब जल्द ही 750 बिस्तरों के अस्पताल की सौगात भी मिलेगी।
काश्यप ने इस मौके पर नमकीन क्लस्टर, रिंग रोड़, सुभाष नगर ओव्हर ब्रिज, बाजना बस स्टैण्ड फोर लेन, गोल्ड काम्पलेक्स, साड़ी कॉम्पलेक्स और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत हुए आवासों की स्थिति एवं प्रगति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अपने फाउण्डेशन के माध्यम से पारिवारिक विवाह को बढ़ावा दिया, ताकि खर्चीली शादियों पर विराम लगे। शहर को कुपोषण से मुक्त करने का जो संकल्प लिया है वह भी जल्द ही पुरा होगा। समारोह में विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने भी विचार रखें। संचालन भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल ने किया एवं आभार युवा संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने माना।

पश्चिमी मध्यप्रदेश को नई दिशा दे सकता है रतलाम : सांसद
रतलाम लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुमानसिंह डामोर ने दीप मिलन समारोह में रतलाम को अनूठा शहर बताया। उन्होंने कहा कि यहां की सामाजिक समरसता और अन्य कई विशेषताएं ऐसी हैं जो पूरे पश्चिमी मध्यप्रदेश को नई दिशा दे सकती है। शहर में विकास के सारे आयाम मौजूद हैं। वे प्रयास करेंगे कि रतलाम में हवाई अड्डा भी विकसित हो। उन्होंने कहा कि विधायक काश्यप ने जिस तरह कुपोषण मुक्त रतलाम का संकल्प लिया है, उसी तरह प्रत्येक शहरवासी संकल्पित हो। इससे रतलाम को बदलने में देर नहीं लगेगी।

error: Content is protected !!