COVID19 – जानिए क्या है रतलाम डीजल शेड के कर्मचारियों का अनूठा हस्त प्रक्षालन अभियान…

0

News By – विवेक चौधरी

कोरोना वायरस के कहर का डर सब जगह छाया हुआ है। सुरक्षा एवं बचाव ही उपचार है, के आधार पर सभी को प्रतिदिन कई बार हाथ को धोने के लिए कहा जा रहा हैं। इसी “हस्त प्रक्षालन अभियान” को पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के डीजल शेड कर्मचारियों ने नया स्वरूप दिया है। कोविड-19 के प्रसार और संक्रमण को रोकने के उद्देश्य और आसानी से हाथ धोने के लिए कर्मचारियों द्वारा पेडल ऑपरेटेड हैंडवाश एवं एवं वाटर डिस्पेंशर मशीन बनाई गई है। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में रतलाम मंडल के सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर अपना कोविड 19 से लड़ाई में अपना अपना योगदान दे रहे है। डीजल शेड रतलाम लोको अनुरक्षण के साथ कुछ नए प्रयोग करता रहता है। इस बार डीजल शेड रतलाम के कर्मचारियों ने अपने यहाँ उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर पेडल ऑपरेटेड हैंडवाश एवं वाटर डिस्पेंसर मशीन बनाई है। इसके उपयोग से पानी के नल एवं हैंडवाश बॉटल को स्पर्श करने की आवश्यकता नहीं होगी जो वायरस के प्रसार को रोकने में और अधिक कारगर होगी। हाथ धोने को इच्छुक व्यक्ति अपने पैर से पेडल चलाकर आवश्यकता अनुसार लिक्विड साबुन और पानी ले सकता है। समस्या के समाधान में अवसर खोजकर नई नई नकनीकों का आविष्कार करना एक अनुकरणीय आचरण है, जो निःसंदेह सराहनीय कार्य है। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक के. के. सिन्हा, वरिष्ठ मंडल यॉत्रिक इंजीनियर(डीजल) एस. के गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के इस कार्य की सराहना की गई है। उक्त जानकारी मंडल रेल प्रवक्ता द्वारा साझा की गई है।