COVID19 – रतलाम के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में असमंजस, जानिए क्या है मामला…

0

News By – नीरज बरमेचा & विवेक चौधरी 

रतलाम। इंदौर में मृत हुए और बिना जानकारी अनुमति के रतलाम में लाकर दफनाने के बाद रतलाम में छाए कोरोना संकट के बादल कुछ दिन बाद अचानक बरसे। 15 अप्रैल की शाम तक रतलाम के कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 12 हो गई थी। जो तब से स्थिर थी। आज शनिवार को रतलाम में जारी हुए कोरोना बुलेटिन में भी कोरोना पॉजिटिव को संख्या 12 बताई गई है। जबकि भोपाल के जनसंपर्क विभाग द्वारा रात 08.40 पर किये गए ट्वीट में प्रदेश के कोरोना बुलेटिन में (18 अप्रैल 2020 की शाम 05 बजे तक) रतलाम के कोरोना पॉजिटिव की संख्या 13 दर्शाई गई है। जिसमे एक गंभीर बताई गई है। भोपाल की रिपोर्ट जो 17 अप्रैल 2020 को जारी की गई थी, उसमें पॉजिटिव 12 और गंभीर 1 बताया गया था। भोपाल की रिपोर्ट के हिसाब से रतलाम में एक पॉजिटिव बढ़ा है, जबकि रतलाम जनसम्पर्क की रिपोर्ट में 17 और 18 अप्रैल 2020 को पॉजिटिव की संख्या 12 ही है। रतलाम और भोपाल के बुलेटिन दोनों में दर्शाई गई संख्या में अंतर हैं। जिसको लेकर असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है। यह संख्या में बढ़ोतरी है या टाइपिंग की गलती है ?  इसके स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा है| 

 

18 अप्रैल का प्रदेश का मीडिया बुलेटिन :- 


17 अप्रैल का प्रदेश का मीडिया बुलेटिन :- 


रतलाम प्रशासन द्वारा जारी किया गया 18 अप्रैल का हेल्थ बुलेटिन : – 

Also Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/FJHYEupjkxUFgnkAuXWOLq
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप ☝🏻 को ज्वाइन करे|