COVID19 – मंदसौर में 10 नए पॉजिटिव केस सामने आये, जानिए क्या है मामला…

0

News By – विवेक चौधरी

जहाँ एक ओर रतलाम में बुधवार को 9 और गुरुवार को 2 कुल 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई, वहीं दूरी तरफ गुरुवार की रात को पड़ोसी जिले मंदसौर में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गुरुवार को प्राप्त रिपेार्ट में 10 नए पॉजिटिव मिले है और इसके बाद मंदसौर मेंं कोरोना पॉजिटिव की संख्या 19 हो गई है। यद्यपि इनमें से 2 संक्रमितों की मृत्यु हो गई है और मंदसौर के प्रथम पॉजिटिव मरीज के रूप में सामने आई युवती स्वस्थ हो गई है। इस हिसाब से अभी मंदसौर में 10 नए पॉजिटिव सामने आने के बाद वर्तमान में कुल 16 पॉजिटिव मरीज है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी 10 पॉजिटिव मरीज पहले से ही क्वारंटाइन थे जिन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने मीडिया को बताया है कि गुदरी निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी। जिसकी रिपोर्ट दो दिन बाद कोरोना पॉजिटिव मिली थी। जिसके बाद मृतक के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटाइन कर सेंपल लिया गया था। इनमें से 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी पॉजिटिव मृतक के परिवारजन ही है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।


Also Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/FJHYEupjkxUFgnkAuXWOLq
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप ☝🏻 को ज्वाइन करे|