News By – विवेक चौधरी & नीरज बरमेचा &
रतलाम, 20 जुलाई 2020। जुलाई माह में ही कोरोना ने कहर बरपा दिया है। आज रतलाम मेडिकल कॉलेज से 11 मरीजों की छुट्टी हुई तो एक 90 वर्षीया पॉजिटिव महिला की मृत्यु भी हो गई। वहीं आज मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के कोविड जाँच लैब से कुल 20 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या तिहरा शतक लगाते हुए 308 हो गई है। आज हुई एक और मृत्यु के बाद अब तक 7 मौत कोरोना की वजह से हुई है। जबकि 224 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए है। तथा 77 मरीज उपचाररत है।
आज जिला अस्पताल के ट्रोनेट लैब से जाँच रिपोर्ट में 9 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिनमे रतलाम के पी एंड टी कॉलोनी से 32 वर्षीया महिला, 35 और 18 वर्षीय पुरूष, गणेश नगर से 36 वर्षीय पुरुष, राजस्व कॉलोनी से 19 और 43 वर्षीया महिला, अशोक नगर का 46 वर्षीय पुरुष और अरिहन्त परिसर से 50 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाए गए है। जबकि एक 56 वर्षीय पुरुष पटेल कॉलोनी जावरा से है।
रतलाम मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब से प्राप्त जाँच रिपोर्ट में 11 नए पॉजिटिव मरीज के मामले सामने आए हैं। इनमें से रतलाम शहर के राम मंदिर से एक महिला उम्र 45 वर्ष, सायर चबूतरा से एक पुरुष उम्र 42 वर्ष, वेदव्यास कॉलोनी से एक पुरुष उम्र 48 वर्ष, नयापुरा की 52 वर्षीया महिला, समता नगर का एक 63 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाए गए है। जावरा नीम चौक से 52 वर्षीय पुरुष तथा मुगलपुरा की 43 वर्षीया महिला पॉजिटिव आई है। आलोट से 25 और 77 वर्षीय 2 पुरुष, खारवा खुर्द से 40 वर्षीय एक पुरूष तथा रावटी से 22 वर्षीय पुरुष की जाँच रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। इस प्रकार आज दिनाँक को पाए गए नए पॉजिटिव में रतलाम शहर से 13, जावरा से 3, आलोट 2, रावटी से 1 और खारवा खुर्द से 1 केस मिले हैं। उपरोक्त जानकारी विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त हुयी है, जबकि प्रसाशन द्वारा इसकी पुष्टि की जाना शेष है|