बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन हुआ सख्त, जानिए क्या होंगे नए प्रतिबन्ध…

1

News By – विवेक चौधरी

  • बढ़ते कोरोना पर प्रशासन गंभीर
  • अब मृत्यु पर भी देनी होगी सूचना
  • बाहर से आने वाले होने 14 दिन क्वारंटाइन
  • नाईट कर्फ्यू एवं अन्य प्रतिबंधों का सख्ती से पालन

रतलाम, 22 जुलाई 2020। जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा संक्रमण से बचाव के लिए और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा बुधवार रात्रि पुराने कंट्रोल रूम पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, सीएसपी तथा सिटी तहसीलदार गोपाल सोनी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में बाहर से लोगों की आवाजाही पर सख्ती से निगरानी तथा उनके होम क्वॉरेंटाइन पर विशेष फोकस किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में किसी भी स्थान पर किसी भी घर में मृत्यु होती है तो उसकी सूचना निकटतम थाने पर अनिवार्य रूप से देना होगी। जो व्यक्ति बाहर से यात्रा करके जिले में आते हैं, उन्हें 14 दिन क्वॉरेंटाइन रहना होगा। साथ ही उनके घर पर स्टीकर अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा। जिस पर लिखा होगा कि मैं बाहर राज्य अथवा जिले से यात्रा करके लौटा हूं, अतः 14 दिन समाज से दूर रहूंगा इसके साथ ही क्वॉरेंटाइन पर्सन के घर के बाहर यहां स्टीकर भी लगा होगा कि यह घर पर कोई ना जाए यह घर क्वॉरेंटाइन अंतर्गत है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के नाकों पर सख़्ती से चेकिंग की जाए। सीएसपी तथा तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि होम क्वॉरेंटाइन तथा संस्थागत क्वॉरेंटाइन की जानकारी समय सीमा में देवें एवं प्रॉपर मॉनिटरिंग की जाए।

नाईट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराएं

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नाइट कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराया जाए। दुकान बाजार समय सीमा में बंद कराए जाएं। मास्क नहीं पहनने वालों के विरुद्ध सख्त एवं सतत कार्रवाई की जाए। अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने वाले व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञातव्य है कि जिले में जुलाई माह में प्रथम 3 सप्ताह एवं 1 दिन में ही नए 180 केस सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही अब नए केस भी जिले और रतलाम शहर के विभिन्न भागों से मिल रहे है|


Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|


Join us On Telegram
https://t.me/newsindia365
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|


1 टिप्पणी

  1. Ratlam me bhi Bade shopping Moll me koi bhi Staff dwara social distance ka palan nhi kiya jata he,or collector medam ka aadesh he ki 50 % staff hi aye pr Moll me to 100 % or isse bhi jyda staff ko kaam krte hue dekha ja sakta he ,aap kripa is or ek baar avsy dhyan de,jo CORONA ,KE prti laparwahi ka sanket he

Comments are closed.