News By – विवेक चौधरी
रतलाम, 31 जुलाई 2020। जुलाई माह की अंतिम दिन भी 13 नए पॉजिटिव सामने आए। कोरोना के संक्रमण का विस्तार पर लगाम लगते नज़र नहीं आ रही है। आज जीएमसी लैब रिपोर्ट से 12 सैंपल पॉजिटिव और जिला चिकित्सालय की ट्रोनेट लैब से 1 सैंपल पॉजिटिव आया है। रतलाम शहर के दीनदयाल नगर के 30 वर्षीय पुरुष, हाट रोड के 45 वर्षीय पुरुष, ग्रीन सिटी की 50 वर्षीय महिला, साईनाथ नगर धानासुता रोड की 38 वर्षीय महिला, नागर वास के 55 वर्षीय पुरुष, रत्नेश्वर रोड के 25 वर्षीय पुरुष, पी एंड टी कॉलोनी की 42 वर्षीय महिला, आलोट की 20 वर्षीय युवती, 49 वर्षीय पुरुष, ताल के 47 वर्षीय पुरुष तथा 62 वर्षीय पुरुष, बाजना टीचर कॉलोनी के 26 वर्षीय पुरुष तथा जावरा बड़ा मालीपुरा की 64 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव आये है। सरकारी आंकड़ों की बात करें तो आज के नए पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर रतलाम के कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 399 हो गई है।