COVID19RATLAM – अनवरत वर्षा की तरह बरस रहें है नए कोरोना पॉजिटिव, जानिए आज कितने पॉजिटिव आए…

0

News By –  विवेक चौधरी

रतलाम, 22 अगस्त 2020। जिले में हो रही अनवरत वर्षा की ही तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का क्रम भी अनवरत जारी है। आज भी 22 नए पॉजिटिव सामने आए है। जिसके बाद जिले के कुल पॉजिटिव मरीजों के आँकड़े 725 पर पहुँच गये है। संक्रमण के प्रसार को इस तरह से समझा जा सकता है कि मात्र 22 दिनों में 326 पॉजिटिव मिले है। जबकि 11 अप्रैल से लेकर 31 जुलाई तक का आँकड़ा 399 ही था। यदि संक्रमण की गति यही रही तो अगस्त में ही नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या 400 के पार जा सकती है।

आज भी आए 22 नए पॉजिटिव

आज दिनांक में रतलाम के नया गांव के 24 वर्षीय युवक, जूनी कलाल के 55 वर्षीय पुरुष, डोंगरे नगर की 58 वर्षीय महिला, ग्लोबस सिटी के 50 वर्षीय पुरुष, लक्कड़पीठा रोड के 80 वर्षीय पुरुष, शिव शंकर कॉलोनी की 40 वर्षीय महिला, शेरानीपुरा की 51 वर्ष की महिला, अमृत सागर कॉलोनी के 32 वर्षीय पुरुष, पीएनटी कॉलोनी के 75 वर्षीय पुरुष, घास बाजार के 50 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय युवती, कॉलेज रोड की 15 वर्षीय बालिका, अलकापुरी की 28 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय पुरुष, हाथी खाना रोड की 60 वर्षीय महिला, टाटानगर की 60 वर्षीय महिला, काटजू नगर के 36 वर्षीय पुरुष, विक्रमगढ़ के 62 वर्षीय पुरुष, जावरा साईं धाम कॉलोनी की 45 वर्षीय महिला, नामली की 35 वर्षीय महिला, नेहरू मार्ग सैलाना की 75 वर्षीय महिला, ग्राम खोकरा सैलाना के 35 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए है। आज कुल 22 पॉजिटिव सैंपल रिपोर्ट आई है।


Join us On WhatsApp
https://chat.whatsapp.com/EzXsiZjYxJxBLBz4cca8Rq
समाचारो के अपडेट के लिए ग्रुप को ज्वाइन करे|