रतलाम शहर में पति, पत्नी और पुत्री के शव मिलने से सनसनी….

0

News by-विवेक चौधरी 

रतलाम 26 नवंबर 2020। गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब यह जानकारी मिली कि एक घर मे परिवार के पति, पत्नी और पुत्री का शव मिला है। घटना रतलाम शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना के अंतर्गत आने वाले राजीव नगर (विनोबा नगर) मे हुई है। जहाँ एक घर में एक पुरुष, महिला एवं युवती के शव मिले है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतको का नाम (पति) गोविंद, (पत्नी) शारदा और (बेटी) दिव्या बताया जा रहा है। वे घटना क्षेत्र में एक किराने की दुकान के उपर प्रथम मंजिल पर रहते थे। इलाके से एक स्कूटी चोरी होने की भी बात सामने आ रहे है।

यद्धपि अभी पुलिस की तरफ से कुछ भी आधिकारिक जानकारी जारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी सहित अन्य बड़े पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुँचे एवं मुआयना किया। फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड ने भी खोजबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।