गायत्री परिवार की समर्पित कार्यकर्ता श्रीमती स्नेहलता निगम का दुःखद निधन…

0

रतलाम 27 नवंबर 2020। गायत्री परिवार को कर्मठ एवं समर्पित परिजन श्रीमती स्नेहलता निगम का शुक्रवार सुबह लंबी बीमारी के बाद दुःखद निधन हो गया है। वे गायत्री परिवार महिला मंडल एवं ट्रस्ट के साथ साथ कायस्थ समाज की सक्रिय सदस्या रही है। उन्होंने अपने दिवंगत पति गायत्री आयुर्वेद भवन के संस्थापक स्व. वैद्य विनोद निगम के साथ मिलकर गायत्री परिवार एवं अन्य सामाजिक संगठनों में काफी कार्य किया हैं। वें वैद्य कुलदीप निगम तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक के वरिष्ठ कार्यकर्ता वैद्य रत्नदीप निगम की माताजी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी की सास थीं।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को जवाहर नगर मुक्तिधाम पर किया गया। जहाँ सैकड़ो लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुक्तिधाम पर हुई शोकसभा में गायत्री परिवार रतलाम के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के विवेक चौधरी, रतलाम शाखा के डॉ आईपी त्रिवेदी, आरएसएस के जिला संघचालक वीरेंद्र वाफगांवकर, विभाग कार्यवाह तेजराम मंगरोदा, भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, कायस्थ समाज के सलिल सक्सेना एवं अभिभाषक उमाकांत उपाध्याय ने अपने संस्मरणों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार तुषार कोठारी, विजय मीना तथा शिवपाल छपरी, श्यामलाल भावसार, जी एम राय सहित अनेकानेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शोकसभा का संचालन दलबीर चौधरी ने किया। स्व. श्रीमती स्नेहलता निगम का उठावना रविवार को प्रातः 11 बजे 34, राजीव नगर (कस्तूरबानगर) रतलाम पर रखा गया हैं।