जानिए कैसे हुआ तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर!! प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह ने भी पुलिस की पीठ थपथपाई…

0

News :- विवेक चौधरी

रतलाम 04 दिसंबर 2020 शुक्रवार। 25 नवंबर की रात को रतलाम शहर में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के मास्टरमाइंड एवं फरार चल रहे मुख्‍य आरोपी दिलीप दिवेल को पुल‍िस ने बीती रात एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। मृतक आरोपी दिलीप देवल के अन्य 5 साथी पहले ही पुलिस के गिरफ्त में थे तथा दिलीप फरार चल रहा था। पुलिस कप्तान गौरव तिवारी के अनुसार दाहोद जिले के रहने वाले इस साइको किलर को पुलिस ने सूचना मिलने पर खाचरोद रोड पर घेर लिया और उसे समर्पण करने के लिए कहा। समर्पण की बजाय उसने फायर किया जिसकी वजह से पुलिस को भी जवाबी फायर करना पड़ा। बता दें कि आरोपी शार्प शूटर था और अपने पास हथियार रखता था। घटना में पुलिस अधिकारी अय्यूब खान और अनुराग यादव सहित 5 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए है। घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। मृतक एवं घायल पुलिसकर्मियों को मुठभेड़ के पश्चात जिला चिकित्सालय लाया गया जहाँ आरोपी दिलीप को मृत घोषित कर दिया गया। रतलाम रेंज के डीआईजी सुशांत सक्सेना भी अस्पताल पहुँचे और घायलों के हालचाल जाने। उन्होंने भी पूरी घटनाक्रम की जानकारी प्रेस के साथ साझा की।

एनकाउंटर के पश्चात मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि आरोपी दिलीप मिडटाउन कालोनी में किराए के मकान में रह रहा था और पीछे टूटी बाउंड्री वाल से छुपके आना जाना कर रहा था। उसकी सूचना मिलने पर SIT टीम को घेराबंदी के लिए भेजा जहाँ यह मुठभेड़ हुई। उल्‍लेखनीय है क‍ि छोटी दीपावली की रात राजीवनगर में हुए तिहरे हत्याकांड की जानकारी अगले दिन सुबह लगने पर शहर में सनसनी फैल गई थी। जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया था। बुधवार को एक प्रेस वार्ता में पुलिस कप्तान गौरव तिवारी ने बताया था कि मुख्य आरोपी दाहोद का रहने वाला दिलीप दिवेल है जो शातिर ही नहीं साइको किलर भी है। पुलिस ने तिहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है और मुख्य आरोपी को छोड़कर बाकि के 3 आरोपी को पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी ने कुछ महीने पहले अन्य दो आरोपियों के साथ मिलकर मनीष नगर में अकेली रहने वाली डॉ प्रेमकुंवर सिसोदिया की गोली मारकर हत्या की थी। उसके अलावा 2 अन्य हत्या के आरोप भी उसपर है। मुख्य आरोपी साइको किस्म का अपराधी था और अकेली एवं महिलाओं का निशाना बनाता था। यूट्यूब पर क्राइम वीडियो देखकर योजना बनाता था।

तिहरे हत्याकांड के बाद उज्जैन रेंज के आईजी राकेश गुप्ता ने भी मौका मुआयना किया था और पुलिस तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों से मंत्रणा की थी। मुठभेड़ के बाद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने भी ट्वीट करके पुलीस को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि अभी थोड़ी देर पहले रतलाम ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी दिलीप देवल पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। मैंने पुलिस को सख़्त निर्देश दिए थे कि ऐसे नरपिशाच को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए। जब पुलिस टीम उसे पकड़ने गयी तो उसने टीम पर गोलियाँ चलाई और हमारे बहादुर जवानों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारे कुछ पुलिसकर्मी इस मुठभेड़ में घायल भी हुए है। मैं उनके शीघ्रातिशीघ्र ठीक होने की कामना करता हूँ। पूरी पुलिस टीम को मध्यप्रदेश की तरफ़ से धन्यवाद। मध्यप्रदेश आज फिर से शांति से सोएगा क्योंकि आप हमारे रक्षक हो। जय हिंद!

तिहरे हत्याकांड पर पूर्व समाचार एवं प्रेस वार्ता की जानकारी के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।
https://bit.ly/37tsevW


न्यूज़ इंडिया 365 के समाचारों से जुड़े रहने के लिए नीचे दी गयी लिंक को ज्वाइन करे| 
https://chat.whatsapp.com/DWhPaVo9jDMBLucNxmO3iT

Now we are on Instagram – Ratlami Fever
https://instagram.com/ratlamifever?igshid=196f8rir77tmn

Stay Tuned