मुख्यमंत्री चौहान ने कालिका माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की, और कहा रतलाम शहर एवं रतलामवासी अद्भुत हैं…

0

रतलाम 4 फरवरी 2021/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को रतलाम प्रवास के दौरान रतलाम शहर के प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर पहुॅच कर दर्शन किये और पूजा अर्चना कर मॉ कालिका से रतलाम जिले और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान के कहा कि रतलाम शहर एवं रतलामवासी  बहुत अद्भुत है। मुख्यमंत्री ने कालिका माता मंदिर के प्रस्तावित मॉडल का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर कालिका माता मंदिर सेवा मण्डल रतलाम के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री चौहान का सम्मान भी किया।