रतलाम 23 फरवरी 2021/ जिले में कुल 6 टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण अंतर्गत 215 लोगों को वैक्सीन की प्रथम खुराक इंजेक्शन के रूप में लगाई गई। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में आलोट, पिपलोदा जावरा, बाजना, सैलाना और बाल चिकित्सालय पर शेष बचे हितग्राहियों को टीके लगाने के लिए सत्रों का आयोजन किया गया जबकि आज के सत्रों में दूसरी डोज प्रदान नहीं की गई।



