पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल को इप्‍का लेबोरेट्रीज रतलाम द्वारा पांच आक्‍सीजन कॉंसेंट्रेटर प्रदान किये…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल को सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रेस्‍पॉंसिबिलिटी) के तहत इप्‍का लेबोरेट्रीज रतलाम द्वारा पांच आक्‍सीजन कॉंसेंट्रेटर मशीन उपलब्‍ध करवाए गए हैं।  

इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्‍ता ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना संक्रमण के कारण कई संक्रमित मरीजों को ऑक्‍सीजन की आवश्‍यकता पड़ रही है  तथा ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई के लिए भारतीय रेल द्वारा कई नवाचार किए जा रहे हैं। रतलाम मंडल द्वारा भी अपने स्‍तर पर मरीजों को ऑक्‍सीजन की निर्बाध उपलब्‍धता को बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। इसी के तहत रतलाम मंडल को विभिन्‍न कॉर्पोरेट घरानों द्वारा भी सीएसआर के तहत सुविधाएं उपलब्‍ध करवाई जा रही है। रतलाम में स्थित विश्‍व प्रसिद्ध इप्‍का लेबोरेट्रीज द्वारा सीएसआर(कॉर्पोरेट सोशल रेस्‍पॉंसिबिलिटी) के तहत रतलाम मंडल को 10 लीटर क्षमता की 05 ऑक्‍सीजन कॉंसेंट्रेटर मशीनें इप्‍का के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश सियाल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्‍ता को प्रदान किया गया । इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधकमुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षकवरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधकवरिष्‍ठ मंडल परिचालन प्रबंधक(सामान्‍य) आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्‍ता ने इस विकट परिस्थिति में इप्‍का लेबोरेट्रीज द्वारा ऑक्‍सीजन कॉंसेंट्रेटर उपलब्‍ध कराने के लिए आभार व्‍यक्‍त किया तथा इस कार्य को संपन्‍न कराने में  रेलवे के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।

उक्‍त सभी पांच ऑक्‍सीजन कॉंसेंट्रेटर मशीन मंडल चिकित्‍सालय रतलाम को मरीजों के उपचार के लिए सौंप दिए गए हैं ।


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े