जानिए क्या रहेंगी सोमवार को टीकाकरण की व्यवस्थाये…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

सोमवार को 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों का दो स्थानों पर कोविड का टीकाकरण किया जाएगा

सी एम एच ओ डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि सोमवार 17 मई को आयोजित होने वाले कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु के लोगों का दो स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा । ऑनलाइन प्री बुकिंग कराने वाले हितग्राहियों को रतलाम शहर के गुरु नानक सिंधु भवन विरिया खेड़ी रोड एवं सूरज हॉल वेद व्यास कॉलोनी टीकाकरण स्थल पर कोविशिल्ड वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा ।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील ने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों का प्री बुकिंग कराने के लिए टीकाकरण दिवस के एक दिन पूर्व प्रातः 9:00 बजे से 11:00 के मध्य पोर्टल बुकिंग के लिए खुला रहता है । अतः इच्छुक हितग्राही इस दौरान अपना प्री बुकिंग करवा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए सोमवार बुधवार गुरुवार एवं शनिवार का दिवस निर्धारित है । इसके अतिरिक्त मंगलवार शुक्रवार एवं रविवार तथा शासकीय अवकाश को कोविड-19 टीकाकरण नहीं किया जाता है । उल्लेखनीय है कि कोविशिल्ड का टीकाकरण कराने वाले सभी हितग्राहियों के लिए दूसरा टीका लगवाने के लिए प्रथम और द्वितीय टीके के मध्य कम से कम 84 दिन का अंतर होना अनिवार्य है । 84 दिन का अंतर ना होने की दशा में कोविशिल्ड का दूसरा टीका नहीं लगाया जा सकेगा ।

सोमवार को कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में 16 स्थानों पर हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को कोविड का दूसरा टीका लगाया जाएगा 

रतलाम जिले में 17 मई सोमवार को आयोजित होने वाले कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए 16 स्थानों पर हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर का कोविड संबंधी टीकाकरण किया जाएगा । रतलाम जिले के दो स्थानों लायंस हाल रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे रतलाम तथा पुराना कलेक्ट्रेट गुलाब चक्कर के पास रतलाम पर कोवैक्सीन का दूसरा टीका लगाया जाएगा । जबकि शेष 14 स्थानों पर हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को कोविशिल्ड का टीकाकरण किया जाएगा । रतलाम जिले में अंबेडकर भवन नगर परिषद परिसर आलोट पोरवाल धर्मशाला नीम चौक ताल मांगलिक भवन जनपद पंचायत के पास बाजना बालक छात्रावास क्रमांक 2 जिला सहकारी बैंक के पास रावटी रेड क्रॉस मीटिंग हॉल जावरा जनपद पंचायत पिपलोदा मांगलिक भवन जूनावास सैलाना ग्राम पंचायत भवन शिवगढ़ ग्राम पंचायत भवन सरवन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिलपांक शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नामली शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय धामनोद ऑफिसर्स क्लब डीआरएम ऑफिस के पास दो बत्ती रतलाम आई एम ए हाल राजेंद्र नगर रतलाम स्थित केंद्रों पर केवल हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर को कोविशिल्ड का दूसरा टीका लगाया जाएगा ।


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े