जानिए रविवार और सोमवार कितनी बजे खुलेंगी टीकाकरण की ऑनलाइन बुकिंग साईट…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु समूह के अंतर्गत कोविड-19 टीकाकरण के ऑनलाइन स्पॉट बुकिंग के लिए साइट खुलने समय निर्धारित किया गया है । रविवार दिनांक 23 मई के कोविड टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग हेतु 23 मई रविवार को सुबह 8:00 बजे से 8:30 के मध्य साइट खुलेगी । तथा इस समयावधि में बुकिंग की जा सकेगी ।

24 मई सोमवार को होने वाले 18 से 44 वर्ष आयु समूह के कोविड टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग के लिए 23 मई रविवार को सुबह 10:00 बजे से 10:30 के मध्य साइट खुलेगी । इच्छुक हितग्राहियों द्वारा निर्धारित समय पर टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े