रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को आपत्ती 14 अगस्त तक प्रस्तुत की जा सकेगी

0

News by – नीरज बरमेचा

रतलाम 09 अगस्त 2021/ रेलवे मेंस गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित रतलाम के संचालक मंडल के सदस्यों तथा अन्य सहकारी सोसायटियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए आर.के. सोनी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सोनी द्वारा उक्त सोसाइटी में होने वाले निर्वाचन हेतु सदस्य सूची प्रकाशित की गई है। साथ ही सभी सदस्यों को सूचित किया गया है कि इस सूची के संबंध में यदि किसी सदस्य को कोई आपत्ति हो तो वह 14 अगस्त तक अपनी आपत्ति पिंकेश भट्ट को अथवा सहकारिता उपायुक्त कार्यालय में आर.के. सोनी अथवा श्री विकास खराड़े, संस्था प्रशासक, सहकारी निरीक्षक को प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रकाशित सदस्य सूची पर प्रस्तुत आपत्तियों का निराकरण जिला सहकारी संघ रतलाम कार्यालय में 16 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से किया जाएगा तथा सदस्य सूची को अंतिम सूची के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|