News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 17 सितंबर 2021/ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के अंतर्गत नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम 18 सितंबर को रतलाम के रोटरी हॉल में आयोजित होगा। दोपहर 2:00 बजे से आयोजित वाले उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय मंत्री हरदीप सिंह डंग तथा विधायक चेतन्य काश्यप उपस्थित रहेंगे।

जिले में अन्य 29 स्थानों पर संचालित गैस एजेंसियों पर भी हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे। योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम जिला जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है । जिला आपूर्ति अधिकारी एस.एच. चौधरी ने बताया कि रतलाम जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के अंतर्गत 5000 पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरण का लक्ष्य दिया गया है।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|




