पिछले वैक्सीनेशन महा अभियान में ढंग से काम नहीं करने वालों को दिए शोकॉज नोटिस…

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • 24 नवंबर वैक्सीनेशन महा अभियान
  • 70 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य, कलेक्टर ने बैठक ली

रतलाम 23 नवंबर 2021/ राज्य शासन के निर्देशानुसार रतलाम जिले में 24 नवंबर को भी कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान आयोजित किया जा रहा है। पूरे जिले में 70 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। महा अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम ने बैठक आयोजित की। संबंधित नोडल तथा अन्य  अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पिछले महा अभियान में ढंग से काम नहीं करने वालों को शोकॉज नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए गए।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

समीक्षा के दौरान बताया गया कि आलोट अनुविभाग को 9 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि पूरे सप्ताह के दौरान जिले में 1 लाख 15 हजार वैक्सीनेशन किया जाना है। आलोट में 45 हजार सेकंड डोज अभी ड्यू है। आलोट में महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर धापू मालवीय ने विगत महा अभियान में अच्छा कार्य किया। उन्होंने 110 प्रतिशत कार्य किया। कलेक्टर ने उनकी सराहना की, परंतु पशु चिकित्सा सेवा के डॉक्टर दिनेश कुमार द्वारा ठीक से कार्य नहीं जाने पर उनको शोकाज नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर ने उनसे बात करते हुए चेतावनी दी कि इस बार भी उनके द्वारा ठीक से कार्य नहीं किया गया तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सैलाना अनुविभाग में लक्ष्य की समीक्षा की गई। 24 नवंबर के महा अभियान में 13 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। बाजना में साढ़े 6 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। कलेक्टर ने कहा कि सैलाना एसडीएम कामिनी ठाकुर द्वारा विगत अभियान में अच्छा कार्य किया गया। जनपद सीईओ बाजना गुप्ता द्वारा भी अच्छा कार्य किया गया। विगत महा अभियान में कम लक्ष्य अर्जित करने पर बड़ावदा नगर पालिका अधिकारी कुमावत के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई तथा निर्देशित किया कि 24 नवंबर को बड़ावदा नगर में  शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करना है। यही निर्देश पिपलोदा शहर के लिए भी दिए गए। पिपलोदा में मात्र 11 व्यक्ति वैक्सीनेशन से शेष बचे हैं।

विगत अभियान में अच्छा कार्य नहीं करने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पिपलोदा अहिरवार को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर कीर्ति पुरोहित, ज्योत्सना आठे तथा रमेश निनामा द्वारा कमजोर कार्य किए जाने पर दो-दो वेतन वृद्धि रोकने के लिए शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। 24 नवंबर के वैक्सीनेशन महा अभियान में रतलाम शहर में मोबाइल टीमों की संख्या में वृद्धि के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। प्रत्येक बाजार में मोबाइल टीम तैनात की जाएगी। बस स्टैंड पर बसों की चेकिंग भी की जाएगी। खासतौर पर दुकानों की चेकिंग के दौरान दुकानदारों के मोबाइल से दोनों डोज वैक्सीन के मैसेज चेक होंगे। जिनके दोनों डोज नहीं पाए जाते हैं उनकी दुकान बंद कर दी जाएगी, जुर्माना अलग से किया जाएगा। रतलाम शहर में 10 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य है।

बैठक में अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने महा अभियान की तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विशेष रूप से वैक्सीनेशन पर फोकस करें। यदि आप दोपहर 1:00 बजे तक 50 प्रतिशत लक्ष्य अर्जित कर लेते हैं तो कार्य आसान हो जाएगा। रतलाम शहर टीम को सबसे ज्यादा मेहनत की आवश्यकता है।


न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|