सरदार देश के अमर शिल्पकार, उनकी फिल्म का प्रदर्शन करना सौभाग्य : विधायक काश्यप

0

News By – नीरज बरमेचा 

भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का ७१ वीं पुण्यतिथि पर स्मरण
चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा ”सरदार” फिल्म के ३ शो आयोजित
रतलाम, १5 दिसम्बर। आजादी का अमृत महोत्सव समिति एवं जिला पाटीदार समाज, रतलाम के तत्वावधान में बुधवार को भारतरत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की ७१ वीं पुण्यतिथि पर चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के सौजन्य से गायत्री सिनेमा में ”सरदार” द आईरन मेन ऑफ इंडिया फिल्म के ३ शो आयोजित किए गए। प्रात: १० बजे युवा वर्ग, दोपहर १ बजे पाटीदार समाजगण एवं अपरान्ह ४.३० बजे का शौ प्रबुद्धजनों एवं जनप्रतिनिधीगण ने देखा। विधायक चेतन्य काश्यप ने सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करते हुए कहा कि वे देश के अमर शिल्पकार थे, उनकी फिल्म का प्रदर्शन कराना हमारा सौभाग्य है।

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|

फिल्म प्रदर्शन से पूर्व आमंत्रित अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रबुद्धजनों के शो को संबोधित करते हुए विधायक काश्यप ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने और नए भारत का निर्माण करने में कई महापुरूषों ने योगदान दिया लेकिन अधिकांश को भुला दिया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव पर उन्हें याद कर सभी वर्गों से रुबरू कराया जा रहा है। सरदार फिल्म में लौह पुरूष की पूरी कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म रिसर्च पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सरदार के प्रयासों से 562 रियासतों का एकीकरण हुआ और देश एकसूत्र में बंध गया। उस समय कश्मीर का मसला रह गया था, प्रधानमंत्री मोदी ने धारा ३७० खत्म कर पूरे देश को एकरूप दे दिया है। काश्यप ने विभिन्न महापुरूषों का उल्लेख करते हुए नई पीढ़ी से गौरवशाली इतिहास को समझकर उसे आत्मसात करने का आह्वान किया।

फिल्म शो के कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि काश्यप के प्रयास सराहनीय है। देश के लिए जिन महापुरूषों ने बलिदान दिया है आने वाली पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने भी सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्य कृषक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार ने कहा कि सरदार समाज के गौरव थे, समाजजनों को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। विधायक काश्यप द्वारा सरदार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से आमजन को रूबरू कराने के प्रयास अभिनन्दनीय है। पाटीदार समाज अध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने कहा कि विधायक काश्यप ने इस फिल्म के शौ आयोजित कर समाज का मान बढ़ाया है। सरदार का व्यक्तित्व एवं कृतित्व सबके लिए अनुकरणीय है।
शिक्षाविद्‌ डॉ. मुरलीधर चांदनी वाला ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल एकमात्र ऐसे व्यक्ति रहे जिन्हें सरदार और लौहपुरूष की दो उपाधियां दी गई। वे स्वतंत्र भारत के अमर शिल्पकार थे। शिक्षाविद्‌ एवं समिति सदस्य डॉ. संजय वाते ने कहा कि देश सरदार के योगदान को कभी भूल नहीं सकता। उनके ही प्रयासों से आज अनेकता में एकता का सूत्र चरितार्थ हो रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्‌ के संयोजक कृष्णा डिंडोर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलामहामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, समिति सदस्य  निर्मल लुनिया, प्रो. डॉ. प्रदीपसिंह राव, पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल एवं जिला मंत्री शैलेन्द्रसिंह सिसोदिया, सरदार पटेल युवा संगठन जिलाध्यक्ष राकेश पाटीदार, पाटीदार समाज महामंत्री सुभाष पाटीदार एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह मौजूद रहे। संचालन मनोज शर्मा द्वारा किया गया। 

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े|