रतलाम के बीच बाज़ार में चली गोली, जानिए क्या है मामला…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकेन्द्र टॉकीज चौराहे पर बुधवार दोपहर को उस समय अचानक सनसनी फैल गई जब वहां खड़े कुछ युवकों पर अचानक किसी ने फायर कर दिया। गोली एक युवक को छूते हुए निकल गई। पुलिस के अनुसार कोई भी हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से गोली का खाली खोखा बरामद किया है। हमलावर गोली किस पर चलाने आए थे अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को करीब 2:30 बजे लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर कुछ (गोली लगने वाले युवक का नाम गोपाल बताया जा रहा है) युवक खड़े होकर बात कर रहे थे। इन्हीं में से एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दुपहिया वाहन पर सवार होकर तीन युवक आए। दो युवक वाहन पर दूर खड़े थे। एक युवक पास आया और फायर कर भाग गया । फटाके जैसी आवाज होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वहां खड़े युवकों ने पैदल भाग रहे युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन हमलावर हाथ नहीं आया।

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी हेमंत चौहान, स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला, सहित अन्य पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। सीएसपी ने बताया कि गोली एक युवक को छुते हुए निकली है। कोई भी हताहत नहीं हुआ है ।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से गोली का खाली खोखा बरामद किया है।


https://chat.whatsapp.com/KCsuAfbaTrVA8B9bCpGJOV

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|