आलोट में असामाजिक तत्वो के अवैध निर्माण पर चली जेसीबी, हटाया अतिक्रमण…

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम। गुरुवार 13 जनवरी 22। जिला प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही जारी हैं। गुरुवार को जिले के थाना आलोट अंतर्गत विक्रमगढ़ एवं आलोट नागेश्वर रोड पर आदतन अपराधियो एवं कानुन व्यवस्था भंग करने वाले अपराधियों के खिलाफ अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा आदतन अपराधी शकिल कबाड़ी पिता शागीर निवासी अलोट जिसके विरुद्ध कुल 9 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। अपराधी के द्वारा अलोट नागेश्वर रोड पर अवैध निर्माण कर कबाड़ एवं मुर्गा, अंडा, चिकन बेचने का कार्य किया जाकर तकरीबन 8 हजार स्कवेर फीट भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था। जिसे टीम के द्वारा तोड़ा गया है। थाना आलोट पर पूर्व में दर्ज प्रकरण जिसमे विक्रमगड़ में अरोपियो द्वारा कानुन व्यवस्था की स्थिति निर्मित कर लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था उनके विरुद्ध भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर अवैध गुमटी व निर्माण हटाये जाने की कार्यवाही की गई है।


https://chat.whatsapp.com/GYXW0UGFR7DGh7puBrddZ4

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|