News By – नीरज बरमेचा (9302824420)
रतलाम 22 जनवरी 2022/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम शहर में गुण्डे, बदमाशों तथा सटोरियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 21 जनवरी की रात्रि से लेकर 22 जनवरी तक लगातार शासकीय अमले द्वारा कार्यवाही की जाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।
https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|
21 जनवरी की रात्रि में पुलिस, नगर निगम तथा राजस्व के संयुक्त दल द्वारा जुआरियों, सटोरियों तथा गुण्डों द्वारा अवैध रुप से निर्मित 12 मकान ध्वस्त किए गए। इसके पश्चात् 22 जनवरी को प्रताप नगर में बगैर अनुमति बनाया गया 80 लाख रुपए मूल्य का मकान तोडा गया। इस दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एस.पी. गौरव तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक डा. इन्द्रजीत बाकलवार, अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, एसडीएम अभिषेक गेहलोत, सीएसपी हेमन्त चौहान, तहसीलदार गोपाल सोनी आदि उपस्थित रहे।
इसके के पूर्व रात्रि में शहर के भाटो का वास, बरगुण्डों का वास, सिलावटों का वास, लोहार रोड, हरदेव लाला की पीपली क्षेत्रों मे कार्यवाही की गई थी। जिले में गुण्डा तत्वों, माफियाओं के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।