रतलाम रेल मंडल के राजस्‍व में 42% की वृद्धि…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम (सोमवार) पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने अपने राजस्व को बढ़ाने में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। कोविड-19 महामारी से उत्पन्न कठिन चुनौतियों के बावजूद रतलाम मंडल ने अपेक्षा से अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए 22 जनवरी, 2022 को रतलाम मंडल ने 1703.99 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करते हुए एक उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विभाग द्वारा इसका श्रेय मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्‍ता के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन को दिया गया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 1 अप्रैल 2021 से 22 जनवरी, 2022 की अवधि के दौरान रतलाम मंडल ने पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 41.91% से अधिक की वृद्धि दर्ज करते हुए 1703.99 करोड़ रुपये का राजस्‍व अर्जित किया। यह उपलब्धि इस वित्‍त वर्ष के कुल 297 दिनों में अर्जित की है जबकि पिछले वित्त वर्ष में कुल 1662.92 करोड़ का राजस्‍व‍ प्राप्‍त हुई थी। अर्थात् रतलाम मंडल ने पिछले वर्ष अर्जित कुल राजस्‍व को दो माह शेष रहते ही अर्जित कर लिया है। रतलाम मंडल की नीतियों में महत्‍वपूर्ण परिवर्तन, विभिन्न क्षेत्रों में मंडल के गहण विपणन प्रयासों से राजस्व में निरंतर वृद्धि हुई है। 1 अप्रैल 2021 से 22 जनवरी, 2022 की अवधि के दौरान गुड्स एवं पार्सल ट्रेनों साथ ही साथ किसान रेल के द्वारा विभिन्‍न सामानों जैसे कृषि उत्पाद, दवाएँ, चिकित्सा उपकरण,सीमेंट, प्‍याज, लहसून, आदि शामिल हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने में रतलाम मंडल पर स्‍थापित बिजनस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयासों का भी विशेष योगदान है, क्‍योंकि इस यूनिट के द्वारा किए गए प्रयासों के कारण ही माल ढुलाई के लिए मंडल को नए ग्राहक मिले हैं।


https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



https://chat.whatsapp.com/ByeWHo9VeVeJP7wOcUbrhB

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|