न्यूज़ इंडिया 365 की हुई नवागत एसपी अभिषेक तिवारी से विशेष मुलाकात, जानिए क्या हुई बात….

0
File Photo

News By – Team News India 365 – रतलामी खबरों का फीवर  

रतलाम। (शनिवार 12 फरवरी 2022) अभी जिले का नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को अपना पदभार ग्रहण किये हुए 2 सप्ताह भी नहीं हुए है, लेकिन उन्होंने अपने अपराध विरोधी एवं जनसेवा वाले रूख को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने यह बताया कि अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस वाली पालिसी जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि निवर्तमान एसपी गौरव तिवारी ने रतलाम जिले के लिए जो भी अच्छा कार्य किया है, उस स्तर को बनाए रखते हुए और अधिक बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस का कार्य एक टीम वर्क है जहाँ पुलिस और जनता साथ मिलकर कार्य करते है। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के साथ न्यूज़ इंडिया 365 की टीम ने विशेष मुलाकात की थी और विभिन्न मुद्दों पर एसपी तिवारी के विचार जाने। न्यूज़ इंडिया 365 की तरफ से नीरज बरमेचा, विवेक चौधरी एवं सुरभि गाँधी उपस्थित थे।

नवागत एसपी अभिषेक तिवारी युवा एवं ऊर्जावान आईपीएस अधिकारी के साथ साथ उच्च शिक्षित भी है। उन्होंने जबलपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के साथ आई आई एम इंदौर से भी पढ़ाई की है। 2 वर्ष मुम्बई के निजी संस्थान में सेवाएँ देने के बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करके भारतीय पुलिस सेवा में प्रवेश किया। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी पुलिस से है, लेकिन उन्होंने शिक्षा से लेकर सेवा तक का सफर स्वयं के निर्णयों पर तय किया है। प्रशिक्षण काल से लेकर पुलिस अधीक्षक बनने के सफर में वे उन्होंने जो सीखा उसे वे जनता की सेवा में लगाना चाहते है। नक्सली क्षेत्र के रूप में पहचान वाले बालाघाट जिले से वे स्थानांतरित होकर रतलाम आए है। न्यूज़ इंडिया 365 की टीम के साथ उन्होंने अपने शिक्षणकाल को लेकर अनौपचारिक चर्चा भी की।


https://chat.whatsapp.com/F3C7wRjQa3xDlt6LC1tEHW

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


हर बड़े अधिकारी की अपनी एक कार्यशैली और विशेषताएं होती है, उसी तरह नवागत एसपी में भी एक सरलता, सहजता एवं  सहृदयता भी है। उनका मानना है कि पुलिस की सख्ती आवश्यक है लेकिन यह भी ध्यान रखना होगा कि इस सख्ती के चक्कर मे कहीं गरीब तबके को अपने जीवन मे मुश्किलों का सामना ना करना पड़े। ऐसे में कोशिश बीच के रास्ते के प्रयास की होनी चाहिए। उन्होंने चर्चा में बताया कि वे अपराधियों के खिलाफ जिला बदर, बॉन्ड ओवर सहित अन्य तरीकों को अपनाने में नहीं हिचकेंगे। अपराध रोकथाम के लिए नए कदमों की चर्चा में उन्होंने बताया कि सामान्यतः कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए धारा 107-116 की कार्यवाही की जाती है। कई बार इसे हल्के में ले लिए जाता है किन्तु अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि बॉन्ड ओवर के उल्लघंन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब इस तरह के मामलो में संबंधित व्यक्ति को बॉन्ड ओवर की शेष अवधि के लिए धारा 122 के तहत जेल भी भेजने की कार्रवाई की जा सकती है।

आसान तरीके से समझिए बांड ओवर कार्यवाही को…

अभी तक दो पक्षों के आपसी विवाद या कहासुनी या दोनों पक्षों द्वारा एक दुसरे की शिकायत करने के अलावा शांति भंग करने के प्रयास करने या संभावना होने पर पुलिस 107-116 के तहत बॉन्ड ओवर की कार्रवाही करती थी, जिसमें दोनों पक्षों से 6 माह अथवा एक नियत समयावधि लिए बांड भरवाया जाता था कि वे इस प्रकार का कोई कार्य/अपराध नहीं करेंगे। सामान्यतः इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लोग बांड ओवर की कार्रवाही को हल्के में लेते थे, लेकिन अब पुलिस बॉन्ड ओवर की प्रक्रिया का पालन करते हुए इसके उल्लघंन करने वालों को जेल भी भिजव देगी।

अभी तक सामान्य तौर पर पुलिस सीआरपीसी की धारा 107-16 के तहत बांड ओवर की कार्रवाई कर देती थी, लेकिन अब नवागत एसपी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर सीआरपीसी की धारा 117 के अंतर्गत सक्षम न्यायिक दंडाधिकारी तहसीलदार या एसडीएम से 107-16 की कार्रवाई के बाद बकायदा बांड ओवर का आदेश जारी करवाने की प्रक्रिया की जाएगी। अब यदि बांड ओवर की अवधी में संबधित पक्ष इसका उल्लघंन करता पाया जाता है तो पुलिस द्वारा धारा 122 के तहत उक्त व्यक्ति को बांड ओवर की शेष अवधी के लिए जेल भेजने की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया करेगी। अभी तक बांड ओवर के तहत आदेश निकालने और उल्लघंन पर सीआरपीसी की धारा 122 के तहत जेल भेजने की कार्रवाई देखने और सुनने को बहुत कम ही मिलती थी।


https://chat.whatsapp.com/F3C7wRjQa3xDlt6LC1tEHW

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|