दु:खद घटना में 13 वर्षीय बालिका की स्कूल में हुई अचानक मौत, जानिए क्या है मामला…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम शहर में एक दु:खद घटना हो गई है, शहर के एक निजी विद्यालय में कक्षा 7 वीं में पढऩे वाली एक बालिका की अचानक मौत हो गई, यह खबर लगते ही परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए हैं। बालिका के मौत की खबर सुनकर काफी संख्या में शहर के कारोबारी और प्रतिष्ठित लोग भी अस्पताल पहुंच गए। क्योंकि ये बालिका शहर के प्रतिष्ठित परिवार की बालिका थी। 03 वर्ष पहले इस बालिका के छोटे भाई (वर्ष 5) की मृत्यु हुयी थी| 


https://chat.whatsapp.com/InCQsVSK5xKDw44dN0WlV7

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|


जानकारी के अनुसार गुरुतेग बहादुर एकेडमी रतलाम में कक्षा 7वीं में पढऩे वाली छात्रा अक्षरा (परी) मूणत (13) पिता निखिल मूणत की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह स्कूल में खेल रही थी, खेलते खेलते अचानक गिरी, जिसे अचेत देखकर स्कूल से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी बड़बड़ रोड के टीचर व स्टाफ उपचार हेतु 80 फ़ीट रोड पर निजी अस्पताल ले गये फिर जिला अस्पताल भेजा गया| जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया|  यह जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए, बालिका की अचानक स्कूल में गिरने से मौत होने पर हर कोई हैरान है। छात्रा परी के परिजनों द्वारा नेत्रदान का निर्णय लिया गया| पुलिस ने जांच में स्कूल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है l मृत छात्रा का पोस्टमार्टम जारी। इसी दौरान बालिका के दादा अमृतलाल मूणत को स्कूल से फोन आया था कि छात्रा को चक्कर आ रहे हैं, यह खबर मिलते ही परिजन तुरंत पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही छात्रा दम तोड़ चुकी थी। छात्रा के पिता शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी है।

इस घटना के तुरंत बाद एक शिक्षक को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उपचार हेतु लाये ख़ेल प्रशिक्षक गौतम कश्यप को अचानक अटेक आया फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया| हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई खुलासा नहीं हुआ है कि बालिका की मौत किस कारण से हुई है, जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है, वह मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।