निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए इन नंबरो पर करे संपर्क…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

डॉ. अशोक भार्गव रतलाम जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त

रतलाम 5 जून 2022/ मध्यप्रदेश शासन के पूर्व सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक कुमार भार्गव को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रतलाम जिले के त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के आम निर्वाचन- 2022 के निर्वाचन कार्य के पर्यवेक्षण हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। डॉ. भार्गव 6 जून से 10 जून तक रतलाम जिले के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे रतलाम के उच्च विश्रामगृह (सर्किट हाउस) में निवासरत रहेंगे। डॉ. भार्गव प्रातः 10ः00 से 11ः00 बजे तक निर्वाचन से संबंधित कार्यों हेतु जन सामान्य के लिए उपलब्ध रहेंगे। डॉ. भार्गव से टेलीफोन नंबर- 07412 299412 अथवा मो.नं- 94794 12460 पर निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा जानकारी या सूचना देने हेतु संपर्क किया जा सकता है।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|